Header Ads

test

श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्वराज पर्युषण के तहत दश लक्षण धर्म महापर्व का शुभारंभ

केकड़ी-श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, बोहरा कॉलोनी में पर्वराज पर्युषण के अंतर्गत दश लक्षण धर्म महापर्व का शुभारंभ हुआ। समाज के अध्यक्ष शांतिलाल जैन ने बताया कि मंदिर में आगरा से आए बाल ब्रह्मचारी विधानाचार्य पंडित नीरज जैन और ब्रह्मचारी पंडित प्रेमपाल के सानिध्य में "तत्वार्थ सूत्र महामंडल विधान" का आयोजन किया गया।


विधान के प्रथम दिवस पर मंदिर में झंडारोहण और सोधर्म इन्द्र का पुण्यार्जन शांतिलाल, पारस कुमार, विनोद कुमार और राकेश कुमार चोरुका जूनियाँ वालों ने प्राप्त किया। कुबेर इन्द्र का सौभाग्य भागचंद विजय कुमार धुंधरी, इशान इन्द्र सुरेंद्र कुमार विनय कुमार रांटा बघेरा, सनत कुमार इन्द्र पारस मल महावीर प्रसाद, और यज्ञ नायक इन्द्र का पुण्यार्जन राजेन्द्र कुमार नितिन कुमार जैन आर्किटेक्ट व महेंद्र इन्द्र का सौभाग्य अशोक कुमार, ज्ञान चंद, अवनीश संजय बघेरा को प्राप्त हुआ।


प्रातः कालीन जिनाभिषेक और शांतिधारा के पश्चात समाज के धर्मावलंबियों ने दश लक्षण पर्व के प्रथम दिन "उत्तम क्षमा" पर सामूहिक पूजा की। विधानाचार्य के सानिध्य में संगीतकार कमलेश देवी एंड पार्टी के साथ तत्वार्थ सूत्र महामंडल विधान के 32 अर्घ्य समर्पित किए गए। इस आयोजन में विनोद जैन हिंगोनियाँ ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।


No comments