Header Ads

test

केकड़ी के लोकेंद्र सिंह बने जिला नेटबॉल संघ के अध्यक्ष

केकड़ी- अजमेर जिला नेटबॉल संघ के आगामी चार वर्षों 2029 तक के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव पटेल स्टेडियम अजमेर में आयोजित किया गया। यह चुनाव जिला क्रीड़ा परिषद और राजस्थान नेटबॉल संघ के पर्यवेक्षण में संपन्न हुए। पर्यवेक्षक के रूप में जिला खेल अधिकारी रामनिवास चौधरी, राजस्थान नेटबॉल संघ के गोपाल उपाध्याय और जिला ओलंपिक संघ के गिरिराज सांखला उपस्थित रहे। चुनाव के दौरान अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह (केकड़ी), उपाध्यक्ष कमलेश धानका, आशुतोष श्रीवास्तव, अरुण यादव, सचिव सचिन प्रकाश काला, संयुक्त सचिव निशू यादव, शहनाज, रितिका वर्मा, कोषाध्यक्ष नेहा राठौर और कार्यकारिणी सदस्य दिनेश व चेतन प्रकाश चुने गए।


इस अवसर पर जिले के विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे, जिनमें महेंद्र सिंह राठौड़, योगेंद्र सिंह, रोहित सिंह, जय सिंह, दिनेश कुलदीप, अरविंद यादव, हेमंत कुमार, किशन सिंह चौहान, भगत सिंह राठौड़, नरेंद्र सिंह, शंकर लाल बुनकर, ओमप्रकाश बारिया, अजय तुनवाल और सुरेंद्र सिंह चौहान शामिल थे। सभी उपस्थित सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी और जिले में खेलों के विकास के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।



No comments