केकड़ी क्षेत्र के महेंद्र रेगर का आईएएस चयन, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
केकड़ी- ग्राम गोयला तहसील सरवाड़ निवासी महेंद्र रेगर ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए शनिवार को मुख्यमंत्री निवास जयपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा महेंद्र रेगर को सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री शर्मा ने रेगर को साफा, शॉल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर रेगर के पिता ओमप्रकाश रेगर व अन्य परिजन भी उपस्थित रहे। महेंद्र रेगर की इस सफलता पर क्षेत्रवासियों, शिक्षकों व जनप्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Post a Comment