Header Ads

test

भारत विकास परिषद केकड़ी शाखा: बहादुर सिंह शक्तावत, रामनिवास जैन और हीरालाल सामरिया निर्विरोध निर्वाचित

केकड़ी। भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी की नवीन सत्र वर्ष 2025-26 के लिए नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। निवर्तमान शाखा सचिव दिनेश वैष्णव ने बताया कि केकड़ी के सापंदा रोड स्थित पटेल आदर्श विद्यालय में परिषद शाखा की नवीन कार्यकारिणी का चुनाव कार्यक्रम आयोजित किया गया।


चुनाव कार्यक्रम में पर्यवेक्षक बसंत कुमार नोलका मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही शाखा संरक्षक रामनरेश विजय, शिवप्रकाश गर्ग, संगठन मंत्री सुभाष भाल एवं निवर्तमान शाखा अध्यक्ष महेश मंत्री ने मां भारती एवं युगपुरुष स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


प्रांतीय चुनाव पर्यवेक्षक बसंत नौलखा एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य जिलाध्यक्ष कैलाश चंद जैन ने चुनावी प्रक्रिया का संचालन किया। इस दौरान -अशोक कुमार सोनी ने शाखा अध्यक्ष पद के लिए बहादुर सिंह शक्तावत का नाम प्रस्तावित किया।राजेश लखोटिया ने शाखा सचिव पद के लिए रामनिवास जैन का नाम रखा।राजेंद्र कुमार न्याती ने वित्त सचिव पद के लिए हीरालाल सामरिया का प्रस्ताव रखा।


सभी पदों पर उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से समर्थन व्यक्त किया। चुनाव पर्यवेक्षक बसंत नौलखा ने सर्वसम्मति से बहादुर सिंह शक्तावत को शाखा अध्यक्ष, रामनिवास जैन को शाखा सचिव तथा हीरालाल सामरिया को वित्त सचिव पद हेतु मनोनीत किया।


कार्यक्रम के दौरान विकास रत्न गोपाललाल वर्मा, निवर्तमान वित्त सचिव भगवान माहेश्वरी, महावीर पारिक, रामेश्वर प्रसाद मिश्र, शिव कुमार बियानी, विमल कोठारी, राजेश लखोटिया, अर्जुन मराठा, नंद किशोर तिवाड़ी, आभा बैली एवं राधा विजय सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को सभी उपस्थित सदस्यों ने शुभकामनाएं दीं और परिषद की भावी योजनाओं पर चर्चा की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के साथ किया गया।



No comments