केकड़ी में फूड प्वाइजनिंग का मामला, एक की मौत, सात बीमार
केकड़ी, 10 जुलाई 2024 - केकड़ी के भट्टा कॉलोनी में फूड प्वाइजनिंग का गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और सात अन्य लोग बीमार हो गए हैं।
राजकीय जिला अस्पताल के पीएमओ, डॉक्टर नवीन ने बताया कि मृत महिला, रईसा बेगम, को अस्पताल लाने पर मृत घोषित कर दिया गया। बाकी सात पीड़ितों का इलाज चल रहा है, जिनमें चार बच्चे भी शामिल हैं।
डॉक्टर नवीन ने बताया कि इस मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। बताया जा रहा है कि सभी पीड़ितों ने घर पर ही खाना खाया था।
इस घटना से इलाके में चिंता का माहौल है और स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। फूड प्वाइजनिंग के कारणों का पता लगाने के लिए खाद्य सामग्री के नमूने भी लिए जा रहे हैं।



Post a Comment