अजमेर रेंज में अपराधों में कमी, कानून व्यवस्था रही मजबूत
अजमेर रेंज में पुलिस की सक्रियता और बेहतर निगरानी के चलते अपराधों में उल्लेखनीय कमी आई है। उप महानिरीक्षक ओम प्रकाश के नेतृत्व में और पुलिस अधीक्षकों की सख्त निगरानी से 28 फरवरी 2024 की तुलना में 28 फरवरी 2025 तक कई अपराधों में गिरावट दर्ज की गई है।
सामान्य अपराधों में 15.21% की कमी, गंभीर अपराधों में 4.45% की गिरावट, महिला अत्याचार के मामलों में 28.75% की कमी, अनुसूचित जाति के अपराधों में 7.86% और अनुसूचित जनजाति के अपराधों में 34.88% की गिरावट दर्ज की गई। संपत्ति संबंधी अपराधों में 25.55% और सड़क दुर्घटनाओं में 9.66% की कमी आई है। हालांकि विशेष अधिनियमों के तहत कार्यवाही में 3.95% की बढ़ोतरी हुई है। आबकारी अधिनियम के तहत मामलों में 12.56% की वृद्धि हुई, वहीं एनडीपीएस एक्ट के मामलों में 166.13% की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत मिलते हैं।
Post a Comment