वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई
केकड़ी आज वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486 वी जयंती बड़ी ही धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत वाहन रैली से हुई जिसको भंवर सिंह पलाड़ा समाजसेवी द्वारा हरि झंडी देकर रवाना किया गया। जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस छात्रावास केकड़ी पहुंची। बाद में मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत हुई जिसमें सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रेम सिंह बाजोर, महारानी साहिबा कल्पना कंवर लाडपुरा कोटा विधायक, क्षेत्रीय विधायक शत्रुघ्न गौतम, राम सिंह चंदलाई अध्यक्ष राजपूत सभा जयपुर, केकड़ी प्रधान होनहार सिंह, नारायण सिंह राठौड़ सरवाड़ राजपूत सभा अध्यक्ष, विश्वजीत सिंह सावर चेयरमैन, जिला अध्यक्ष महेन्द्र सिंह जी, श्री क्षत्रिय सभा अध्यक्ष गोपाल सिंह कादेड़ा, पूर्व प्रधान भूपेन्द्र सिंह सावर, उपप्रधान प्रभाकरण सिंह, केकड़ी चेयरमैन कमलेश साहू मंचासिन रहे।
सभा के मीडिया प्रभारी रविन्द्र सिंह पिपलाज ने बताया कि समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इसके अलावा कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौसला, कोषाध्यक्ष महेन्द्र सिंह भराई, सहकोषाध्यक्ष शिवराज सिंह प्रान्हेड़ा, बहादुर सिंह पिपलाज, भगवान सिंह निमोद, राजेन्द्र सिंह भराई, घीसू सिंह भाटी व काफी संख्या में राजपूत समाज व अन्य समाज के महानुभाव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भंवर सिंह देवगांव ने किया।
Post a Comment