आयुर्वेद महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर औषधीय पौधारोपण
केकड़ी, 5 जून- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय केकड़ी में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. गिरिराज साहू सहित समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस दौरान महाविद्यालय परिसर में नीम, गिलोय, आंवला, गुड़हल सहित कई औषधीय पौधे लगाए गए।
प्राचार्य डॉ. साहू ने इस वर्ष की थीम "प्लास्टिक प्रदूषण रोकथाम" पर प्रकाश डालते हुए प्लास्टिक उपयोग से होने वाले स्वास्थ्य व पर्यावरणीय नुकसानों की जानकारी दी। उन्होंने पॉलीथिन, प्लास्टिक बर्तन व डिस्पोजल के कारण उत्पन्न रोगों पर चिंता जताई और सभी से प्लास्टिक से परहेज करने की अपील की।
Post a Comment