Header Ads

test

राजकीय महाविद्यालय केकड़ी में SIR जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों ने किए ऑनलाइन नामांकन

केकड़ी, 15 नवंबर। राजकीय महाविद्यालय केकड़ी में मतदाता साक्षरता क्लब (ELC) के अंतर्गत SIR  जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. किरोड़ी लाल मीना के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डॉ. नीता चौहान ने विद्यार्थियों को SIR अभियान के उद्देश्य, प्रक्रिया एवं महत्त्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने मोबाइल फोन पर ही SIR नामांकन फॉर्म ऑनलाइन भरवाए।


मीडिया प्रभारी सत्यनारायण शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए अपील की कि वे अपने घर-परिवार, मित्रों व पड़ोसियों के कम से कम 10 SIR फॉर्म भरवाकर मतदाता जागरूकता अभियान को सफल बनाएं। कार्यक्रम का मंच संचालन ELC संयोजक शहज़ाद अली ने किया, वहीं धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती ज्योति मीना द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में सुश्री माया पारीक, मीडिया प्रभारी कैलाश जोशी सहित अन्य संकाय सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

No comments