Header Ads

test

संयुक्त निदेशक ने किया अस्पताल का निरीक्षण


केकड़ी- अजमेर जोन के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉक्टर सम्पत सिंह जोधा ने आज राजकीय जिला चिकित्साल्य केकड़ी पर हीट वेव से प्रभावित लोगो के लिए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। लू तापघात वार्ड का जायजा लेते हुये दवाइयों की उपलब्धता के बारे मे जानकारी ली व कूलर की संख्या बढ़ाने के दिये निर्देश।

पेन्शनर समाज के अध्यक्ष ने जनता क्लिनिक की समस्यायों के बारे में संयुक्त निदेशक डॉक्टर संपत सिंह जोधा को बताया। संयुक्त निदेशक  ने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ नवीन जांगिड़ को पेन्शनर्स की समस्याओं को जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।


No comments