पुलिस ने चार महीने से फरार अवैध रूप से शराब बेचने के आरोपी को पकड़ा
केकड़ी जिले में अपराध पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बसंल के निर्देशानुसार एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस थाना सरवाड की टीम ने चार महीने से फरार आरोपी जगदीश बागरिया को गिरफ्तार किया है।
22 मार्च 2024 को हेड कांस्टेबल मोहनलाल अपनी टीम के साथ सरवाड और जडाणा गांव में गश्त कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि सातोलाव मोड के पास एक व्यक्ति अवैध शराब बेचने की फिराक में है। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी जगदीश बागरिया पुलिस को देखकर भाग गया, लेकिन उसके द्वारा छोड़े गए कट्टे में शराब के पैकेट मिले।
कानूनी कार्रवाई: मौके पर मिली शराब के आधार पर आरोपी जगदीश बागरिया के खिलाफ धारा 19/54 के तहत मामला दर्ज किया गया। चार महीने की तलाश के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी: जगदीश बागरिया, उम्र: 47 वर्ष- निवासी: जडाना, पुलिस थाना सरवाड।
पुलिस कार्यवाही टीम में सत्यवान सिंह (थानाधिकारी, पुलिस थाना सरवाड) ,कजोडमल, मोहनलाल ,जितेन्द्र,दातार सिंह इन सभी अधिकारियों की टीम ने इस गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Post a Comment