Header Ads

test

पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध हथियार के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

केकड़ी, 8 जुलाई– जिला केकड़ी के पुलिस थाना मोर की टीम ने एक विशेष अभियान के तहत अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचन्द्र सिंह और वृताधिकारी हर्षित शर्मा के निकटतम सुपरविजन में, थानाधिकारी पुलिस थाना मोर की टीम ने एक टोपीदार बंदूक के साथ आरोपी बंशी बावरी को गिरफ्तार कर लिया।


दिनांक 7 जुलाई 2024 को, सुरेन्द्र सिंह हैड कांस्टेबल और उनकी टीम बदमाशों की निगरानी हेतु गश्त पर थे। गश्त के दौरान, मुखबीर ने सूचना दी कि कुहाडा रोड पर बने पावर हाउस के पीछे जंगल में एक व्यक्ति बंदूक लेकर शिकार की फिराक में घूम रहा है। सूचना की तस्दीक के लिए टीम पावर हाउस कुहाडा बुजुर्ग के पीछे जंगल में पहुंची। वहां देखा कि एक व्यक्ति हाथ में टोपीदार बंदूक लिए शिकार करने की फिराक में घूम रहा था। 

पुलिस को देखकर आरोपी चरागाह भूमि में बम्बुलो की आड़ में छिपने की कोशिश करने लगा, लेकिन सुरेन्द्र सिंह और उनकी टीम ने उसे घेर कर रोक लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम बंशी बावरी, पुत्र गुलाब बावरी, उम्र 40 साल, निवासी लाम्बाखुर्द बताया। जब उससे बंदूक का लाइसेंस मांगा गया, तो उसने कोई वैध लाइसेंस नहीं होने की बात कही। 

कार्रवाई:बंशी बावरी के पास से एक नालीदार बंदूक जब्त की गई। पूछताछ में उसने बताया कि वह शिकार करने आया था। उसके द्वारा बिना लाइसेंस के बंदूक रखना अपराध धारा के तहत दंडनीय पाया गया। आरोपी को डिटेन कर, उसके खिलाफ प्रकरण संख्या दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:बंशी बावरी पिता का नाम गुलाब बावरी,उम्र: 40 साल:निवासी लाम्बाखुर्द

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका: इस कार्यवाही में सुरेन्द्र सिंह, श्रवण, लोकेश, रामराज, और राजेन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनकी त्वरित और सटीक कार्रवाई के कारण यह सफलता संभव हो पाई। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल ने इस कार्यवाही के लिए पूरी टीम की सराहना की है।

No comments