Header Ads

test

विद्यालय में छात्र संसद और कन्या भारती के चुनाव संपन्न

केकड़ी। विद्यालय में विद्या भारती की योजनानुसार छात्र संसद और कन्या भारती के चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुए। प्रधानाचार्य रामेश्वर चौहान ने बताया कि इन चुनावों का उद्देश्य छात्रों में चुनाव प्रक्रिया के प्रति जागरूकता और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है, जो कि राष्ट्र के भविष्य के लिए आवश्यक है।


चुनाव प्रभारी बजरंग लाल धाकड़ ने जानकारी दी कि चुनावों के माध्यम से छात्रों को संसद के कामकाज की जानकारी दी जाती है और सार्वजनिक मुद्दों पर विचार करने के लिए प्रेरित किया जाता है। दो दिन पूर्व वंदना सभा में सभी भैया-बहिनों और आचार्यों के सहयोग से प्रत्याशियों का चयन किया गया। अगले दिन सभी प्रत्याशियों को प्रचार-प्रसार का समय दिया गया और मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई।

चुनाव परिणाम: छात्र संसद:

  - अध्यक्ष: रेवांशु साहू

  - मंत्री: राघव वैष्णव

  - सचिव: जितेश लोधा

  - कोषाध्यक्ष: खुशीराम सैनी

कन्या भारती:

  - अध्यक्ष: ऋषिका साहू

  - मंत्री: उषा मीणा

  - सचिव: सिया चौधरी

  - कोषाध्यक्ष: विधि विजयवर्गीय

शनिवार को वंदना सभा में विजेताओं को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। चुनाव में गीता प्रजापति, अरविन्द कुमार तेली और सभी आचार्यों ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।


No comments