Header Ads

test

सिंजारा महोत्सव में प्रतियोगिताओं की धूम: माहेश्वरी महिला मंडल केकड़ी द्वारा शानदार आयोजन

केकड़ी- श्री माहेश्वरी मंडल केकड़ी के निर्देशन में माहेश्वरी महिला मंडल ने महेश वाटिका, दंड का रास्ता, केकड़ी में सिंजारा महोत्सव का आयोजन किया, जिसमें विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व संरक्षक शिव प्रकाश तोषनीवाल, नवयुवक मंडल अध्यक्ष अंकित हेडा, महिला मंडल अध्यक्ष मधु काबरा और सचिव श्यामा बियानी ने शिव प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया।


आयोजन के दौरान युगल नृत्य प्रतियोगिता में कल्पना अदिति बियानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सविना डोडिया और उषा जैन को द्वितीय स्थान मिला। एकल नृत्य जूनियर वर्ग में काव्या झवर प्रथम और सांची हेडा द्वितीय स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में करीना हेडा ने प्रथम और प्रियल हेडा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लहरिया क्वीन प्रतियोगिता में अंकिता मूंदड़ा को प्रथम और कल्पना बियानी को द्वितीय स्थान मिला। श्रावण गीत प्रतियोगिता में सुनीता मूंदड़ा और कृष्णा आगीवाल ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कांता बागला को द्वितीय स्थान मिला। विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता में धरा मूंदड़ा, काव्या झवर, अपिका बियानी, और आरव हेडा ने क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया।


महोत्सव में सत्तू और झूला सजाओ प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें माहेश्वरी महिला मंडल की सभी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जिससे आयोजन में उत्साह का माहौल बना रहा।

No comments