Header Ads

test

केकड़ी बार एसोसिएशन चुनाव: 189 मतदाता करेंगे मतदान,अध्यक्ष पद के लिए मनोज आहूजा और रामसिंह राठौड़ में सीधी टक्कर

केकडी- जिला बार एसोसिएशन केकडी के वार्षिक चुनाव हेतु मतदान शुक्रवार को बार एसोसिएशन कार्यालय में किया जायेगा। सुबह 9.30 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक मतदान होगा। इस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित अन्य पदो के चुनाव हेतु 189 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। अध्यक्ष व महासचिव पद पर इस बार कडा मुकाबला है जहां अध्यक्ष पद पर मनोज आहूजा व रामसिंह राठौड के बीच सीधा मुकाबला है वहीं दूसरी ओर महासचिव पद पर मुकेश शर्मा, विशाल राजपुरोहित व कालूराम गुर्जर के बीच मुकाबला होगा। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर कमलेश कुमार शर्मा व धर्मेन्द्र सिंह राठौड के बीच चुनाव होगा वहीं वित सचिव पद पर रामेश्वर कुमावत व दुर्गालाल वर्मा तथा पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर अतुल दाधीच व इमदाद अली के मुकाबला है।


मुख्य निर्वाचन अधिकारी भंवर सिंह राठौड बताया कि शुक्रवार को सुबह विभिन्न पदो पर होने वाले मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है, पोस्टल बेल्ट से मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न करवायी जायेगी तथा निष्पक्षता व शांति पूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न कराने के लिए निर्वाचन अधिकारी लगातार जुटे हुए है। सहायक निर्वाचन अधिकारी नवलकिशोर पारीक ने बताया कि निर्वाचन की प्रक्रिया के दौरान निष्पक्षता के लिए विशेष ध्यान रख गया है तथा मतदान की प्रक्रिया की समाप्ति के तुरन्त बाद ही मतगणना की जायेगी तथा परिणामो की घोषणा की जायेगी। उन्होंने बताया कि उपाध्यक्ष पद शिवप्रसाद पाराशर, सामाजिक कल्याण एवं सचिव पद पर सचिन कुमार राव व कार्यकारिणी सदस्य के पद पर आदिल कुरेशी, नन्दलाल बैरवचा, रविन्द्र कुमार मेवाडा, रेहान नकवी का निर्विरोध निर्वाचन पूर्व में ही किया जा चुका है। शुक्रवार को अध्यक्ष सहित अन्य पदो पर मतदान होगा। 

मतदान से एक दिन पहले कचहरी परिसर में सुबह से शाम तक चुनावी शोरगुल मची रही। दिनभर उम्मीदवार मतदाताओ से सम्पर्क कर प्रचार प्रसार करते दिखे। उम्मीदवार चुनाव प्रचार के आखिरी अपनी पूरी ताकत के बाद अधिवक्ताओ से सम्पर्क कर उन्हें अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते नजर आए जिससे दिनभर कचहरी परिसर में चुनावी माहौल गरम नजर आया। उम्मीदवार लगातार अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए हर अधिवक्ता से सम्पर्क कर उन्हें अपने पक्ष में करने में जुटे हुए है। वहीं कचहरी परिसर में दिनभर टोलियां बनाकर अधिवक्ता चुनावी चर्चा करते दिखे।


No comments