Header Ads

test

म्यांमार के प्रसिद्ध शहर यंगून में होगा कवि बुद्धि प्रकाश दाधीच का सम्मान

केकड़ी- प्रख्यात हास्य कवि और मंच संचालक बुद्धि प्रकाश दाधीच म्यांमार के प्रसिद्ध शहर यंगून में सम्मानित होंगे। वहां भारत वासियों की प्रतिष्ठित संस्था ग्लोबल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ़ पीपल ऑफ़ इंडियन ओरिजिन के सालाना जलसे में 15 दिसंबर को आयोजित समारोह में कवि बुद्धिप्रकाश दाधीच विशेष रूप से शिरकत करेंगे। 13 दिसंबर को यंगून के लिए रवाना होंगे। ग्लोबल ऑर्गेनाइज़ेशन ऑफ़ पीपल ऑफ़ इंडियन ओरिजिन (जीओपीआईओ) भारतीय मूल के लोगों का एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क है। वहां आयोजित जलसे में दाधीच अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियां भी देंगे। जीओपीआईओ भारतीय मूल के प्रतिभाशाली साहित्यकारों और कलाकारों आदि को अपने जलसे में आमंत्रित करती है।


उल्लेखनीय है कि कवि बुद्धि प्रकाश दाधीच विश्व के कई देशों में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वहां पर भारतीय मूल के प्रतिष्ठित संस्थानों के द्वारा कवि दाधीच का विशेष रूप से सम्मान किया गया है। कवि बुद्धि प्रकाश विद्यार्थी जीवन से ही काव्य कला कौशल से पहचान स्थापित करते आ रहे हैं। कवि सम्मेलन मंचों पर अपने काव्य प्रस्तुति और मंच संचालन के लिए बुद्धि प्रकाश जाने पहचाने जाते हैं। वह दुबई, शारजाह, मलेशिया इंडोनेशिया थाईलैंड, यूएई के विभिन्न देशों नॉर्थ अफ्रीका आदि क्षेत्र के विभिन्न देशों में अपने साहित्य सृजन और मंच पर काव्य प्रस्तुति को लेकर सम्मानित हो चुके हैं।

No comments