Header Ads

test

राजकीय महाविद्यालय केकड़ी के तीन छात्रों का राज्यस्तरीय रोवर मूट एवं रेंजर मीट में चयन

केकड़ी। राजकीय महाविद्यालय केकड़ी के तीन रोवर छात्रों ने 64वीं राज्यस्तरीय रोवर मूट एवं 50वीं रेंजर मीट के सर्विस स्टाफ के रूप में चयनित होकर महाविद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। यह आयोजन 26 दिसंबर 2024 से 30 दिसंबर 2024 तक पुष्कर घाटी, अजमेर में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड मुख्यालय, जयपुर के तत्वावधान में आयोजित किया गया। महाविद्यालय के रोवर लीडर शहज़ाद अली ने बताया कि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्तकर्ता और ट्रूप लीडर धीरज सोनी के नेतृत्व में राज्य पुरस्कार विजेता रोवर श्यामसुंदर जोगी और दिलखुश माली ने इस आयोजन में भाग लिया। इन छात्रों ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी सेवाओं से आयोजन को सफल बनाया।


सहायक राज्य संगठन आयुक्त विनोद दत्त जोशी, सी.ओ. स्काउट नरेंद्र खारोल (अजमेर) और राज्य मुख्यालय, जयपुर ने छात्रों की समर्पित सेवाओं और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्हें प्रमाण पत्र, स्मृतिचिन्ह और पदकों से सम्मानित किया गया।इस उपलब्धि पर महाविद्यालय प्राचार्य और अन्य शिक्षकगणों ने छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


No comments