साइंस ओलंपियाड में श्री सुधासागर स्कूल की दो नन्हीं छात्रा शिवांशी व काव्या ने बनाया कीर्तिमान
केकड़ी। केकड़ी में सापन्दा रोड़ स्थित श्री सुधासागर दिगम्बर जैन विद्या विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दो बालिकाओं ने साइंस ओलंपियाड के अंतर्गत गणित विषय में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दूसरी और 27वीं रैंक हासिल कर नया कीर्तिमान बनाया। स्कूल ओलंपियाड प्रभारी एवं निदेशक अजय जैन ने बताया साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित गणित विषय की ओलंपियाड परीक्षा में श्री सुधासागर स्कूल में अध्ययनरत कक्षा तीन की छात्रा शिवांशी तिवाड़ी पुत्री कृष्ण कुमार तिवाड़ी ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान अर्जित कर केकड़ी शहर का नाम रोशन किया। इसे फाउंडेशन की ओर से मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन एवं सर्टिफिकेट ऑफ डिस्टिंक्शन से सम्मानित किया जाएगा।
इसी प्रकार कक्षा 3 की ही एक और छात्रा काव्या झंवर पुत्री सौरभ झंवर ने भी गणित विषय में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 27वां स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। इस छात्रा को भी फाउंडेशन द्वारा गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस से नवाजा जाएगा। दोनों होनहार छात्राओं की इस उपलब्धि पर संस्था अध्यक्ष संजय कटारिया, सचिव आनंद सोनी, निदेशक अजय जैन एवं प्रधानाचार्य सत्यनारायण खंडेलवाल द्वारा उन्हें बधाई दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Post a Comment