Header Ads

test

केकड़ी शहर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार

केकड़ी- शहर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।केकड़ी शहर थानाधिकारी कुसुमलता मीणा ने बताया कि प्रार्थी भेरूलाल पुत्र नारायणलाल निवासी रघुनाथपुरा, थाना शाहपुरा, जिला भीलवाड़ा ने 12 मई 2025 को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह 10 मई को एसबीआई बैंक जूनिया गेट शाखा केकड़ी में लोक अदालत के कार्य से आया था। उसने अपनी मोटरसाइकिल आरजे 06 डीएस 6939 बैंक के एटीएम के सामने खड़ी की थी, लेकिन बैंक कार्य के बाद बाहर आने पर मोटरसाइकिल नहीं मिली जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया।


 इस पर पुलिस थाना केकड़ी शहर में बीएनएस में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी श्योराजमल मीणा एवं वृताधिकारी हर्षित शर्मा के निर्देशन में थानाधिकारी कुसुमलता द्वारा टीम गठित कर घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जांच के आधार पर 15 मई 2025 को शाहरूख उर्फ बाउजी पुत्र नूर मोहम्मद निवासी बस स्टैंड के पास करवर, थाना करवर, जिला बूंदी को पूछताछ कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में अनुसंधान जारी है। कार्रवाई में थानाधिकारी कुसुमलता, एएसआई घीसालाल, कांस्टेबल दिनेश एवं कांस्टेबल परमवीर शामिल रहे।



No comments