सावर थाना पुलिस ने 2 माह से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार
केकड़ी। पुलिस अधीक्षक अजमेर वंदिता राणा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी श्योराज मल मीणा एवं वृताधिकारी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में थाना सावर पुलिस ने विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है।
थानाधिकारी बनवारीलाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी स्थाई वारंटी को धरदबोचा। मामला न्यायालय प्रकरण संख्या 508/2022 धारा 138 एनआई एक्ट से जुड़ा है। इस मामले में अखेगढ़ (पाटन, आसींद, जिला भीलवाड़ा) निवासी रामपाल पुत्र मांगु नायक को न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था। आरोपी पिछले दो माह से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में थानाधिकारी उपनिरीक्षक बनवारीलाल, कॉन्स्टेबल छोटूराम व कॉन्स्टेबल रामेश्वर गिरी शामिल रहे।

Post a Comment