केकड़ी में भाजपा सदस्यता अभियान, विधायक शत्रुघ्न गौतम के नेतृत्व में नए सदस्य बने शामिल
केकड़ी, 10 नवंबर 2024 – भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत केकड़ी में पार्टी की सक्रियता देखने को मिली। भाजपा सदस्यता अभियान में विधायक शत्रुघ्न गौतम के नेतृत्व में नए सदस्य शामिल हुए जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
अभियान के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के जिला आईटीआई संयोजक अमन चौधरी केकड़ी बूथ अध्यक्ष विनोद विजय एवं कई अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने भी अपनी भूमिका निभाई। इस सदस्यता अभियान का उद्देश्य भाजपा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना और पार्टी के विचारों से आम जनता को जोड़ना है।
इस अवसर पर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और अन्य पदाधिकारियों ने भी मिलकर अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया। उपस्थित लोगों में खासा उत्साह देखा गया, और कई नए लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली, जिससे यह अभियान सफल होता दिखाई दिया।


Post a Comment