Header Ads

test

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान: केकड़ी जिले में विकास का नया मॉडल

केकड़ी, 13 नवंबर। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा गत 2 अक्टूबर से धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शुरू किया गया है। अभियान में 500 एवं अधिक जनसंख्या तथा 50 प्रतिशत जनजातीय आबादी वाले ग्रामों को लाभांवित किया जाएगा। इन ग्रामों में निवासरत जनजातीय वर्ग के लोगों को विभिन्न विभागीय योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ मिल सकेगा। साथ ही संबंधित विभागों द्वारा सर्वे उपरांत प्रस्तुत कार्यों की शासन स्तर से स्वीकृति उपरांत अन्य योजना व सुविधाओं का लाभ भी सुनिश्चित किया जाएगा। 


      अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी त्रिलोक राम दहिया ने बताया कि केकड़ी जिले के सावर ब्लॉक के 11 ग्राम तथा भिनाय ब्लॉक का एक ग्राम अभियान अंतर्गत चयनित किया गया है। जिला कलक्टर श्वेता चौहान ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर चयनित ग्रामों में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिए। साथ ही विभाग स्तर पर की गई तैयारियों की जानकारी लेकर संबंधितजनों को गंभीरतापूर्वक दायित्वों के निर्वहन के लिए निर्देशित किया। बैठक के दौरान जिले के विकास अधिकारियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


No comments