Header Ads

test

किसानों ने खाद-बीज की जमाखोरी पर जताई नाराज़गी, आदान विक्रेताओं की बैठक में कालाबाजारी रोकने पर जोर

केकड़ी- सहायक निदेशक कृषि विस्तार कार्यालय में आदान विक्रेताओं की बैठक व प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। बैठक में किसानों ने खुले तौर पर जमाखोरी और कालाबाजारी को लेकर अपनी नाराज़गी जाहिर की। किसानों का कहना था कि कई विक्रेता खाद-बीज का अवैध भंडारण कर कालाबाजारी कर रहे हैं, लेकिन विभाग की ओर से ठोस कार्रवाई नजर नहीं आती।


सहायक निदेशक कृषि विस्तार रामनिवास जांगिड़ ने बताया कि बैठक में केकड़ी, भिनाय, सरवाड़, सावर और अराई क्षेत्र के अधिकृत विक्रेताओं ने भाग लिया। इसमें सहकारी समितियों के प्रबंधक और निजी विक्रेता दोनों शामिल रहे। उन्हें निर्देश दिए गए कि किसी भी स्तर पर कालाबाजारी या अवैध भंडारण न हो। किसानों को समय पर निर्धारित दरों पर ही खाद-बीज उपलब्ध कराया जाए।

किसान नेता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि किसानों को अक्सर समय पर खाद-बीज नहीं मिल पाता और कई बार वे महंगे दामों पर खरीदने को मजबूर होते हैं। इस संबंध में अधिकारियों को अवगत कराया गया है। विभागीय अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि इस बार किसानों को समय पर और तय दर पर ही सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

No comments