Header Ads

test

महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा

केकड़ी, 22 सितम्बर- अग्रवाल समाज, अग्रवाल यूथ फेडरेशन एवं अग्रवाल महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन जी की 5149वीं जयंती महोत्सव हर्षोल्लास से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रसेन जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। समाज अध्यक्ष भंवरलाल फतेहपुरिया व जयंती संयोजक दीपक सिंगल एवं राजेंद्र फतेहपुरिया ने झंडारोहण किया। समाज की बालिकाओं ने झंडा गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। समारोह में मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण व दुपट्टा उड़ा कर सम्मान किया गया। समाज सचिव अरविंद अग्रवाल ने वर्षभर की गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया, वहीं राजेंद्र चौकड़ीवाल ने अग्रसेन जी महाराज के आदर्श जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। संचालन मंजू गर्ग ने किया।


इसके उपरांत नगर के मुख्य मार्गों से महाराजा अग्रसेन जी की शोभायात्रा निकाली गई, जो लक्ष्मीनाथ मंदिर पहुंचकर आरती के साथ संपन्न हुई। समाज प्रवक्ता अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि शाम को विभिन्न आयु वर्गों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिनमें बैलेंस गेम, बॉल इन बास्केट, तीन टांग दौड़, मेमोरी गेम, मटका फोड़, म्यूजिकल चेयर, फन विद बंगल सहित अनेक खेल शामिल थे। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिक, महिलाएं व युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।

No comments