नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला: केकड़ी पुलिस ने आरोपियों को दबोचा
केकड़ी शहर पुलिस थाना ने नाबालिग पीड़िता के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचंद्र सिंह और वृताधिकारी हर्षित शर्मा के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी कुसुमलता और उनकी टीम ने करीब दो महीने से फरार आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी पाई।
करीब दो महीने पहले सरवाड़ थाना क्षेत्र में रात के समय नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ खेतों में दुष्कर्म किया गया था। घटना के बाद आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। इस गंभीर मामले में पीड़िता के परिजनों ने सरवाड़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए केकड़ी पुलिस को जांच सौंपी गई। केकड़ी और सरवाड़ थाने की संयुक्त टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। सघन प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपी राजेश बागरिया और सुरेश बागरिया को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण- 1. राजेश बागरिया: पुत्र किशनलाल बागरिया, उम्र 18 वर्ष, निवासी बागरियों की ढाणी, स्यार, थाना सरवाड़, जिला केकड़ी। सुरेश बागरिया: पुत्र रामनारायण बागरिया, उम्र 20 वर्ष, निवासी बागरियों की ढाणी, स्यार, थाना सरवाड़, जिला केकड़ी।
कार्यवाही में शामिल टीम- थानाधिकारी कुसुमलता के नेतृत्व में जगदीश प्रसाद, शुभकरण, शिवचरण, कल्याण सिंह, और दिनेश कुमार ने इस महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया।

Post a Comment